Breaking News

काशीपुर :विजय शंखनाद रैली की अनुमति न देकर भाजपा सरकार का तानाशाही रवैया सामने आया, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल का बड़ा आरोप

@शब्द दूत ब्यूरो( 10 नवंबर 2021)

काशीपुर। पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य व नैनीताल विधायक संजीव आर्य का स्वागत समारोह हल्द्वानी के रामलीला मैदान में विजय शंखनाद रैली का आयोजन कांग्रेस पार्टी द्वारा 10 नवंबर को किया जाना था। तथा रैली की सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी थी। परंतु प्रशासन द्वारा विजय शंखनाद रैली को प्रशासन द्वारा अनुमति ना प्रदान करने से आक्रोशित कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आवाहन पर आज महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस नव चेतना भवन में भाजपा सरकार की तानाशाही रवैया के खिलाफ 1 घंटे का उपवास कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा रखा गया। यह उपवास आज प्रातः 9:00 से 10:00 तक रखा गया।

उपवास के पश्चात महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने कहा कि 10 तारीख को पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य व संजीव आर्य का कांग्रेस जन विजय शंखनाद रैली का आयोजन हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित होनी थी, परंतु शासन-प्रशासन प्रशासन ने अनुमति ना प्रदान करने से भाजपा सरकार की तानाशाही पूर्ण रवैये को दर्शा दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की लहर देखते हुए भाजपा सरकार डर के साए में सहमी हुई है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शफीक अहमद अंसारी ने कहां की भाजपा सरकार की हिटलर शाही फैसलों के कारण आज प्रदेश का हर नागरिक परेशान है, सत्ता में बैठे भाजपा के जनप्रतिनिधि जमीनी स्तर से विकास करने में फिसड्डी साबित हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा हल्द्वानी के रामलीला मैदान में यशपाल आर्य एवं संजीव आर्य के सम्मान में विजय शंखनाद रैली का आयोजन किया जाना था, परंतु भाजपा के नुमाइंदों की चाल देखिए प्रदेश के मुख्यमंत्री की जनसभा भी उसी दिन तय कर दी इससे यह प्रतीत होता है। कि भाजपा सरकार सेहमी हुई नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। जनता भाजपा के क्रियाकलापों को पहचान गई है। भाजपा के लोग सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं।

संदीप सहगल ने कहा कि विजय शंखनाद रैली की अनुमति ना देना लोकतंत्र की हत्या के समान है। भविष्य में भाजपा सरकार की प्रदेश में उल्टी गिनती हार की शुरू हो गई है। कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इमानदारी से मिशन 2022 फतह करने के लिए जनता के आशीर्वाद से तैयार है। इस मौके पर मौन उपवास में बैठने वालों में महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शफीक अहमद अंसारी, मनोज जोशी एडवोकेट, प्रदीप जोशी, राकेश यादव,सुभाष पाल, राजेश शर्मा एडवोकेट, सचिन नाडिग एडवोकेट, विनोद मेहरोत्रा, मुशर्रफ हुसैन, मीनू गुप्ता, राशिद फारुकी, आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-