Breaking News

उत्तराखंड: सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी का मानना है कि उत्तराखंड में वही राजनैतिक विकल्प है। इक्कीस वर्षों में जिस उद्देश्य के साथ उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ वह आगे नही बढ़ सका। भाजपा नेताओं ने उत्तराखंड में विकास का झूठ फैलाया।

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (09 नवंबर, 2021)

समाजवादी पार्टी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। देहरादून में समाजवादी पार्टी उत्तराखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक यह निर्णय लिया गया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को सही दिशा में ले जाने का है। उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी ही राजनैतिक विकल्प है। जिस उद्देश्य के साथ उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ वह आगे नही बढ़ सका। भाजपा नेताओं ने उत्तराखंड में विकास का झूठ फैलाया।

राजेन्द्र चौधरी ने कहा उत्तराखंड की समस्या राजनैतिक अस्थिरता के कारण विकराल होती जा रही है। समाजवादी पार्टी इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में समृद्धि एवं खुशहाली की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुए थे उसी प्रकार उत्तराखंड में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन एवं पर्यटन की बेहतरी को प्राथमिकता दिलाने का कार्य होगा।

समाजवादी पार्टी की ईमानदार कोशिश रहेगी कि लोकतंत्र मजबूत रहे और उत्तराखंड में विकास एवं खुशहाली का रास्ता मजबूत बने। उत्तराखंड देवभूमि है यहां की राजनीति में नैतिक पक्ष सर्वोपरि होना चाहिए लेकिन भाजपा इसके विपरीत आचरण करती है।

Check Also

बजट पर चर्चा :विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी, केन्द्रीय मंत्री का बड़ा आरोप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2024) संसद के दोनों सदनों में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-