Breaking News

बड़ी खबर :राज्य स्थापना दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी समेत पांच हस्तियों को मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान, सीएम धामी ने दी सभी को शुभकामनाएं

@शब्द दूत ब्यूरो (8 नवंबर 2021)

देहरादून। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड गौरव सम्मान वर्ष 2021 से भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व नारायण दत्त तिवारी सहित पांच लोगों का चयन किया गया है। इस सम्मान हेतु गठित की गयी समिति की संस्तुति के आधार पर सम्मान हेतु चयनित अन्य लोगों में अनिल जोशी, रस्किन बॉण्ड, श्रीमती बछेन्द्री पाल, नरेन्द्र सिंह नेगी शामिल हैं। चयनित लोगों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी को यह सम्मान प्रदेश के विकास में उनके द्वारा दिये गये योगदान का राज्य की ओर से दिया गया सम्मान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड महोत्सव के अंतर्गत प्रतिवर्ष 5 व्यक्तियों को दिये जाने वाला उत्तराखण्ड गौरव सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में राज्य को पहचान दिलाने वालों का सम्मान है यह सम्मान प्रेरणा का कार्य भी करेगा।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-