Breaking News

गढ़वाल हितैषिणी सभा के आम चुनाव सम्पन्न, अजय बिष्ट बने अध्यक्ष

इस चुनाव में गढ़वाल के लगभग साढ़े चार हज़ार आजीवन सदस्यों में से लगभग 1400 सदस्यों अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

नई दिल्ली शब्ददूत ब्यूरो (08 नवंबर, 2021)

दिल्ली-एनसीआर में उत्तराखंड गढ़वाल की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था ‘गढ़वाल हितैषिणी सभा’ के वर्ष 2021-23 के लिए आम चुनाव पंचकुइयां रोड स्थित गढ़वाल भवन में सम्पन्न हुए। मुकाबला पैनल नंबर एक के अध्यक्ष के उम्मीदवार अजय सिंह बिष्ट एवं महासचिव पद के उम्मीदवार द्वारिका प्रसाद भट्ट और पैनल नंबर दो के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शैलेंन्द्र नेगी एवं महासचिव उम्मीदवार पवन कुमार मैठाणी के बीच चुनाव हुआ। प्रत्येक पैनल से अध्यक्ष के अलावा 9 पदाधिकारी एवं 15 कार्यकारिणी सदस्यों ने चुनाव में हिस्सा लिया।

गढ़वाल हितैषणी सभा के दोनों पक्षों के सभी उम्मीदवार इसके लिए कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए थे। दोनों पैनलों ने अपने-अपने तरीकों से सभा के आजीवन सदस्यों से संपर्क कर अपनी उपलब्धियों को गिनाया।

बता दें कि गढ़वाल हितैषिणी सभा का दिल्ली-एनसीआर में गठन 1923 मे किया गया था। इस चुनाव में गढ़वाल के लगभग साढ़े चार हज़ार आजीवन सदस्यों में से लगभग 1400 सदस्यों अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विजयी पदाधिकारियों की सूची:
अजय सिंह बिष्ट (अध्यक्ष)
जय सिंह राणा (उपाध्यक्ष)
द्वारिका प्रसाद भट्ट (महासचिव)
दीपक द्विवेदी (सचिव)
गुलाब सिंह जयाड़ा (कोषाध्यक्ष)
अनिल कुमार पंत (उप कोषाध्यक्ष)
मुरारी लाल खंडूड़ी (संगठन सचिव)
संयोगिता ध्यानी (सांस्कृतिक सचिव)
मनोरमा भट्ट (साहित्यिक सचिव)
भगवान सिंह नेगी (खेल सचिव)

विजयी कार्यकारिणी सदस्य आजाद सिंह नेगी, अर्जुन सिंह राणा, देवेश नौटियाल, मंगल सिंह नेगी, धीरेन्द्र सिंह रावत, जगत सिंह, जोत सिंह भंडारी, रामस्वरूप कंसवाल, रूपचंद सिंह बरोली, राजेश्वर प्रसाद शर्मा
लखपत सिंह नेगी, सुधीश नेगी
शीशपाल सिंह अधिकारी, विकास ​चमोली, यशोदा घिड़ियाल हैं।

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-