Breaking News

काशीपुर :उपचुनावों के नतीजों ने जुमलेबाजी को नकारा, कांग्रेस नेत्री दीपिका आत्रेय ने भाजपा की हार पर साधा निशाना

@शब्द दूत ब्यूरो (3 नवंबर 2021)

काशीपुर‌। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि हाल ही में हुए उपचुनाव के नतीजों से हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, बंगाल, महाराष्ट्र की जनता ने कांग्रेस पार्टी को जिताकर भाजपा को सबक सिखाते हुए भाजपा को यह बता दिया है कि जुमलेबाजी का अब कोई स्थान नहीं व अब जनता भी जमीनीस्तर से विकास चाहती हैं।

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश सदस्य डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि भाजपा सरकार की कार्यपद्धति को जनता भली-भांति समझ चुकी हैं। आज जनता वदलाव के पक्ष में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में अपना आशीर्वाद देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कमरतोड़ मंहगाई,बेरोजगारी से लेकर लोगों को धर्म जाति के जाल में फंसने वालो को अब पता चल गया होगा। कि देश का विकास कांग्रेस पार्टी में ही संभव है अन्य किसी भी पार्टी में नहीं। कांग्रेस नेत्री दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि भाजपा की दमनकारी नीतियों से
देश की जनता अब उब चुकी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार और बेरोजगारी एवं पलायन उत्तराखंड के मुद्दों पर भाजपा सरकार बेवस हो चुकी है। तथा प्रदेश की जनता भी आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ प्रदेश से करने को तैयार बैठी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि सम्मानित जनता कांग्रेस पार्टी में विश्वास जताते हुए संपूर्ण प्रदेश का विकास धरातल पर करने के लिए एकजुट होकर विधानसभा 2022 के चुनाव में सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराए। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भी एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को अवगत कराने का कार्यकर्ताओं से भी आवाहन किया है।

 

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-