Breaking News

उत्तराखंड: पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ी

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में रुक-रुककर हिमपात जारी है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात के चलते राज्य के मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है।

@शब्द दूत ब्यूरो (02 नवंबर, 2021)

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम ने सोमवार दोपहर बाद अचानक करवट बदली और चार धाम व कुमाऊं मंडल की ऊंची चोटियों पर हिमपात शुरू हो गया। बर्फबारी होने से पहाड़ी क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि निचले क्षेत्रों व मैदानी इलाकों में दिनभर धूप खिली रही।

मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर बाद तीन से पांच बजे के बीच बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में घने बादल छा गए और कुछ समय बाद हल्की बारिश के साथ हिमपात होने लगा। केदारनाथ में रुक-रुककर हिमपात जारी है।

उधर, कुमाऊं मंडल के कई ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ है। इनमें मुनस्यारी के खलिया टॉप के अलावा पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नंदादेवी, नंदाकोट, छिपलाकोट सहित अन्य चोटियां शामिल हैं। बर्फबारी होने से मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान दो डिग्री और अधिकतम 11 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।

मुनस्यारी की दारमा घाटी व मल्ला जोहार में हिमपात होने से ग्रामीणों के सामने दिक्कत खड़ी हो गई है। उच्च हिमालयी घाटियों में इस वर्ष अभी तक छह बार हिमपात हो चुका है। बता दें कि सर्दियों में मल्ला जोहार से ग्रामीण अपने मविशियों सहित निचले क्षेत्रों में चले आते हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व देहरादून जनपद के पांच सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी व बारिश होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-