Breaking News

काशीपुर में महानगर महिला कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की स्मृति में रक्तदान शिविर लगाया

काशीपुर। महानगर महिला कांग्रेस ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर रक्तदान कर उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। 

बता दें कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और आयरन लेडी के नाम से विख्यात स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि देशभर में प्रियदर्शिनी शौर्य सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई। यहां काशीपुर में जहां कांग्रेस परिवार ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद करने के साथ-साथ महानगर महिला कांग्रेस ने महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष उमा वात्सलय के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में ब्लड बैंक में इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर महानगर काँग्रेस अध्यक्ष सन्दीप सहगल, विनोद वात्सल्य, विमला गुड़िया ,बार एसोसिएशन अध्यक्ष इंदर सिंह, डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, महेंद्र लोहिया, सुशील गुड़िया, सचिन नाड़िग, विमल गुड़िया, संजय चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-