Breaking News

काशीपुर के दो व्यक्ति हिमाचल प्रदेश के कूल्लू से नकदी व मोबाइल लेकर फरार, पीड़ित पहुंचा काशीपुर

@शब्द दूत ब्यूरो (30 अक्टूबर 2021)

काशीपुर । काशीपुर के दो व्यक्ति हिमाचल प्रदेश के कूल्लू जिले के भुन्तर थाना क्षेत्र में बगीचे में मजदूरी करने गये और वहाँ से बगीचे के मालिक के एक लाख तीस हजार रुपये व दो मोबाइल लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भुंतर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। दोनों आरोपियों की तलाश में बगीचे का मालिक यहाँ काशीपुर पुलिस के पास पहुंचा है। 

जानकारी के अनुसार सलीम खान पुत्र रफीक निवासी हाट जिला कूल्लू का निवासी है। उसका दिल्ली दरबार नाम से मंडी जिले में होटल का व्यवसाय है तथा अनार का बगीचा है। वह अपने बगीचे में अनार तोड़ने के लिए मजदूरों को रखता है। काशीपुर के दो व्यक्ति भी उसके बगीचे में अनार तोड़ने के दौरान मजदूरी करते हैं। काशीपुर के पंजाबी सराय निवासी अमन तथा मंझरा निवासी रोहिल बीती 1 सितंबर को उसके पास गये थे। दोनों को रात में उसने अपने यहाँ एक कमरे में ठहराया। लेकिन सबेरे दोनों व्यक्ति कमरे के बाहर से कुंडा लगाकर फरार हो गये। उस कमरे में सलीम के दो भाई व दो लड़के भी रात में सोये हुए थे। सुबह जब वह उठे तो कमरा बाहर से बंद था। उन्होंने शोर मचाकर दरवाजा खुलवाया।

कमरे के भीतर एक बैग में एक लाख तीस हजार रूपये व दो मोबाइल रखे थे जिन्हें लेकर वह दोनों फरार हो गये। इस सिलसिले में सलीम आज काशीपुर पुलिस के पास पहुंचा है और उन दोनों युवकों की तलाश करने का अनुरोध किया है।

समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कार्रवाई जारी थी। 

Check Also

काशीपुर-रामनगर रोड निर्माण : भीषण गर्मी में ही क्यों बिछाई जा रही है डामर सड़क? जानिए तकनीकी वजह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-