Breaking News

ब्रेकिंग :फ्लाईओवर निर्माण की धीमी गति को लेकर काशीपुर में व्यापारियों का हंगामा, दीपक बिल्डर्स के कार्यालय में ताला लगाया

@शब्द दूत ब्यूरो (26 अक्टूबर 2021)

काशीपुर में महाराणा प्रताप चौक पर बन रहे फ्लाईओवर की धीमी गति को लेकर आज व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। गुड़िया कांप्लेक्स स्थित दीपक बिल्डर्स के कार्यालय में पहुंचे व्यापारियों ने ताला बंदी कर दी और कार्यालय की मेज कुर्सी फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर लाकर रख दी। दीपक बिल्डर्स के कर्मचारी को व्यापारी मौके पर ले आये और फ्लाईओवर निर्माण में देरी तथा सर्विस रोड न बनाने पर खरी खोटी सुनाई। इस दौरान व्यापारियों का आक्रोश इतना बढ़ गया कि कर्मचारी को भरे बाजार में नारेबाजी करते हुए कोतवली ममें ले आये और उसके विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करने को कोतवाल मनोज रतूड़ी से कहा। 

समाचार लिखे जाने तक सभी व्यापारी कोतवाली में मौजूद थे।  विस्तृत खबर थोड़ी देर में। 

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-