Breaking News

भाजपा की नज़र में देशभक्त हैं कैप्टन, अमरिंदर का ऑफर मंजूर

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (22 अक्टूबर, 2021)

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) से गठबंधन टूटने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिस बात का इंतजार था वह पूरा होता दिख रहा है। कांग्रेस से ‘अपमानित’ होने के बाद नई पार्टी के गठन का ऐलान कर चुके पूर्व कैप्टन अमरिंदर सिंह का साथ भगवा दल को मिल सकता है। खुद कैप्टन ने इस पर हामी भर दी तो बीजेपी ने भी ऑफर लपकने में देर नहीं की है। अमरिंदर सिंह को देशभक्त बताते हुए केंद्र की सत्ताधारी पार्टी ने कहा है कि वह उन लोगों से गठबंधन को तैयार है, जो राष्ट्रहित को आगे रखते हैं।

पार्टी के महासचिव और पंजाब के प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि बीजेपी कैप्टन अमरिंदर से हाथ मिलाने को तैयार है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक दिन पहले ही कहा कि वह जल्द नहीं अपनी नई पार्टी का ऐलान करेंगे और यदि किसानों के मुद्दे का उनके हित में समाधान हो जाता है तो उन्हें बीजेपी से सीट बंटवारे पर समझौते की उम्मीद है।

कैप्टन की ओर से रखे गए किसानों के मुद्दे के समाधान की शर्त पर बीजेपी नेता ने कहा कि कैप्टन ने किसान आंदोलन खत्म करने को लेकर बात नहीं की है। गौतम ने कहा, ”उन्होंने किसानों के मुद्दों की बात की। हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं और किसानों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। यदि समय आता है तो हम साथ बैठेंगे और किसानों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।” उन्होंने कहा कि जहां तक किसान आंदोलन की बात है तो यह राजनीति से प्रेरित है।

Check Also

‘केंद्र सरकार हटा रही विरोधियों की इंस्टग्राम पोस्ट,’ अभिजीत दीपके सहित कई लोगों ने की शिकायत

🔊 Listen to this नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सरकार …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-