Breaking News

भाजपा विधायक के पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा को सीएम ने दिलाई पार्टी की सदस्यता, दावेदारी हुई पक्की

त्रिलोक सिंह चीमा के भाजपा सदस्य बनते ही काशीपुर में भाजपा के टिकट पर दावेदारी कर रहे भाजपाई नेताओं में बेचैनी बढ़ जायेगी

@शब्द दूत ब्यूरो (16 अक्टूबर 2021)

देहरादून। भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा के पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा को बीते रोज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।  

बता दें कि पिछले दिनों भाजपा विधायक चीमा ने काशीपुर विधानसभा सीट से अपने पुत्र की दावेदारी पेश करते हुए कहा था कि वह जल्द ही भाजपा की सदस्यता लेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि शीघ्र ही त्रिलोक सिंह चीमा को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी का पटका पहनाकर त्रिलोक सिंह चीमा को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्यता ग्रहण कराते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितकारी सोच से उन्हें अवगत कराते हुए जनसेवा एवं आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ जुट जाने हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा ने माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री श्री धामी का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि जिस प्रकार उन्होंने काशीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा की है, ठीक उसी प्रकार त्रिलोक सिंह चीमा भी जनता की सेवा करते हुए भारतीय जनता पार्टी को काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में मजबूती प्रदान करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे

Check Also

बजट पर चर्चा :विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी, केन्द्रीय मंत्री का बड़ा आरोप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2024) संसद के दोनों सदनों में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-