Breaking News

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य हमेशा से कांग्रेसी ही रहे :इंदुमान

काशीपुर ।  कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य जी हमेशा से ही कांग्रेसी रहे हैं 2002 से 7 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी  के समय में वह विधानसभा स्पीकर थे उसी समय मुझे महिला आयोग में उपाध्यक्ष रहते हुए उनके संपर्क में  रहने एवं कार्य करने का अवसर मिला वह एक बहुत ही सुलझे हुए और मृदु स्वभाव के व्यक्ति हैं। उनके कांग्रेस में आने से हमारी पार्टी को बहुत लाभ मिलेगा।

श्रीमती इंदु मान ने कहा कि 2017 में किन्हीं कारणों से वह नाराज होकर कांग्रेस छोड़कर चले गए थे उनका आज पुनः कांग्रेस में वापस आने से पूरी कांग्रेस को बेहद हर्ष की अनुभूति हो रही है।

साथ ही नैनीताल विधानसभा से उनका बेटा संजीव आर्य भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं आप दोनों का बहुत-बहुत आभार एवं अभिनंदन है पूरा देश एवं प्रदेश अब भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही पूर्ण कार्यशैली से तंग आ चुका है और छुटकारा पाना चाहता है। साधारण जनता आज बेरोजगारी, पेट्रोल डीजल सिलेंडर गैस आदि की महंगाई किसान विरोधी कानून, किसानों, श्रमिकों ओर व्यापारी वर्ग की उपेक्षा करना, सरकारी संस्थाओं लगातार निजीकरण करना आदि से जूझ रहा है।

श्रीमती इंदु मान ने कहा कि संपूर्ण देशवासी उनकी नकारात्मक कार्यशैली को भलीभांति समझ चुके हैं और जल्द से जल्द भारतीय जनता पार्टी से छुटकारा पाने के लिए और कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने के लिए पूरा प्रदेश कमर कसे हुए बैठा है

Check Also

काशीपुर :आईजीएल के सीएसआर सहयोग से नगर निगम परिसर में निर्मित फव्वारे का लोकार्पण, महापौर दीपक बाली बोले— विकास के रास्ते में आने वाले ‘सांप-बिच्छुओं’ की नहीं करता परवाह, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (18 जुलाई 2026) काशीपुर। नगर निगम परिसर में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-