Breaking News

कल महापंचायत के लिए उत्तराखंड आ रहे है किसान नेता राकेश टिकैत

@शब्द दूत ब्यूरो (05 अक्टूबर, 2021)

उत्तराखंड में कल छह अक्टूबर को होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने को भाकियू नेता राकेश टिकैत जसपुर आएंगे। टिकैत की महापंचायत को लेकर मंच निर्माण शुरू कर दिया गया है। तहसील परिसर में किसान नेता किसान महापंचायत में पहुंचेंगे इसकी तैयारियों को लेकर ब्लॉक क्षेत्र के किसान नेता गांव- गांव जाकर लोगों से किसान महापंचायत में पहुंचने की अपील कर रहे हैं ।

वहीं तहसील परिसर में मंच निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि महापंचायत में हजारों लोग पहुंचेंगे। इसको देखते हुए तैयारियां की जा रही है।

वहीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए लगातार किसान नेता तहसील परिसर में पहुंच रहे हैं। किसान नेता सुखबीर सिंह भुल्लर ने बताया कि किसान महापंचायत की तैयारियां पूरी कर ली गई है ।किसान नेता राकेश टिकैत कल जसपुर में किसानों को संबोधित करेंगे

Check Also

सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-