Breaking News

काशीपुर :तहसील दिवस के दौरान महिला हुई बेहोश,

@शब्द दूत ब्यूरो (5 अक्टूबर 2021)

काशीपुर । रामलीला मैदान में आयोजित तहसील दिवस के दौरान वहाँ एक फरियादी महिला गश खाकर गिर पड़ी ।मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने तत्काल महिला को प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद उसे चिकित्सालय भिजवाया।

आज यहाँ रामलीला मैदान में जिलाधिकारी डॉ रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में तहसील दिवस चल रहा था। रामलीला मैदान के सभागार में भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। सभागार के भीतर ही विभिन्न सरकारी विभागों के कैंप लगे हुये थे। सभागार के भीतर काफी उमस हो गई। इस बीच फरियादियों की भीड़ में से एक महिला गर्मी की वजह से गश खाकर गिर पड़ी। जिससे वहाँ अफरा-तफरी मच गई। महिला के साथ आये लोगों में भी चीख पुकार मच गई। हालांकि तहसील दिवस जारी रहा। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के लोगों को जब पता चला तो तत्काल उस महिला को प्राथमिक चिकित्सा दी गई किन्तु महिला की स्थिति ठीक नहीं हुई।

बाद महिला को सभागार से बाहर लेकर आये और पुलिस की गाड़ी से उसे उपचार के लिए भिजवाया गया। मौके पर एंबुलेंस खड़ होने के बावजूद महिला को पुलिस की गाड़ी से ले जाया गया। 

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-