Breaking News

उत्तराखंड में सीएम धामी ने रचा इतिहास, रूद्रपुर में फहराया गया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

@शब्द दूत ब्यूरो (2 अक्टूबर 2021)

रूद्रपुर । देवभूमि उत्तराखंड में देश का दूसरा सबसे बड़ा तिरंगा फहराकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज इतिहास रच दिया। 

इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराना राज्य के लिए  गौरव का विषय है। रूद्रपुर के गांधी पार्क में इस अवसर पर तिरंगा फहराने के साथ ही एक हजार तिरंगे गुब्बारे व कबूतर आकाश में उड़ाकर शांति का संदेश दिया। 

रूद्रपुर में फहराये गये 181 फीट ऊंचे तिरंगे का निर्माण ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से स्टार सेल्स कम्पनी के सहयोग ने 47 दिनों में निर्माण कराया है।  इस मौके पर हजारों की संख्या में मौजूद जनसमूह ने देश के प्रति अपने सम्मान को प्रकट किया।

आज यहाँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नजूल भूमि में मालिकाना हक का कैबिनेट में प्रस्ताव पास करने को लेकर नागरिक अभिनन्दन भी किया गया वहीं टोक्यो पैरा ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाले पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार, राधा स्वामी सत्संग भवन में कोरोना काल मे बेहतरीन सहयोग प्रदान करने पर स्वामी सत्संग भवन रुद्रपुर के अध्यक्ष राम लाल पाहवा और यूपीएससी में देश भर में 38वी रैंक प्राप्त करने वाली है आइएएस वरुणा अग्रवाल को सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट व मंत्रियों ने सम्मानित किया।

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-