Breaking News

इंडियन आइडल 12 का खिताब जीतने के बाद सिंगर पवनदीप राजन की संपत्ति में आया गजब का उछाल, जानिए उनकी कुल संपत्ति

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (25 सितंबर, 2021)

इंडियन आइडल 12 में अपनी गायकी का कमाल दिखाकर सबका दिल जीतने वाले पवनदीप राजन ने सिर्फ इंडियन आइडल की ट्रॉफी ही नहीं जीती बल्कि खूब पैसा भी कमाया है। उन्होंने साबित कर दिया है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अपनी मेहनत के दम पर कुछ भी हासिल किया जा सकता है।

खिताब जीतने के बाद भी पवनदीप अपने सफर को जारी रखे हुए हैं. उत्तराखंड से आने वाले पवन ने पहाड़ी गाने से सिंगिंग में डेब्यू कर लिया है। उनकी सुरीली आवाज में गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

पवनदीप का जन्म 27 जुलाई 1996 को उत्तराखंड के चंपावत में एक साधारण परिवार में हुआ. बचपन से ही उन्हें गाने का बहुत शौक था। उनके पिता भी कुमाउनी के प्रसिद्ध गायक है। जब वो सिर्फ ढेड़ साल के थे तो उनके पिता ने उन्हें एक तबला गिफ्ट किया था।

सिंगर होने के साथ-साथ पवन कई संगीत के यंत्र भी बजा सकते हैं। उनका ये हुनर इंडियन आइडल के मंच पर भी देखने को मिला। इंडियन आइडल की ट्रॉफी जीतने से पहले पवनदीप ‘द वॉयस ऑफ इंडिया’ के भी विजेता रह चुके हैं। उनकी आवाज का रुहानीपन हर किसी के दिल में उतर जाता है।

पवनदीप की कुल संपत्ति की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति तकरीबन सात करोड़ रुपए के आसपास हैं। वो सालाना 10-20 लाख रुपए कमाते हैं। इसके अलावा वो कुछ लोकल ब्रांड भी एंडोर्स करते हैं जिससे उनकी अच्छी कमाई होती है।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-