Breaking News

उत्तराखंड: अनिल बलूनी का बड़ा बयान, हरीश रावत को छोड़कर कई कांग्रेसी आना चाहते हैं भाजपा में

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (24 सितंबर, 2021)

भाजपा के राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत पर राज्य को अनुसूचित जाति का मुख्यमंत्री दिए जाने के बयान को लेकर निशाने पा लिया है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत के पास 2012 में उत्तराखंड में अनुसूचित जाति का मुख्यमंत्री बनाए जाने का अवसर था, लेकिन उन्होनें खुद मुख्यमंत्री बनने के लिए दिल्ली में धरना दिया।

उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे में उन्होंने हरीश रावत को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्होंने कभी अनुसूचित जाति के हितों के लिए काम नहीं किए हैं। हरीश रावत का कहीं पर निगाहें और कहीं पर निशाना होता है। इसलिए इस तरह की बात कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस के नेताओं के भाजपा में शामिल होने को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

बलूनी का कहना है कि हरीश रावत और हरीश रावत के इर्द-गिर्द जो नेता है, उनको छोड़कर कांग्रेस के सभी नेता भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क कर रहे हैं। बलूनी ने यहां तक कहा कि अब भाजपा में हाउसफुल होने का बोर्ड भी लगाना पड़ रहा है।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-