Breaking News

जघन्य वारदात : बदमाशों ने महिला के पैर और सिर काटकर कड़े और जेवरात लूटे

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (24 सितंबर, 2021)

मध्य प्रदेश के धार जिले के ग्राम एकलारा में दिनदहाड़े दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि गांव की 71 वर्षीय वृद्ध महिला रतनबाई पर धारदार हथियार से हमला कर दोनों पैर और सिर अलग कर दिया। महिला के पैर के कड़े और जेवरात लेकर बदमाश फरार हो गए। 

महिला खेत पर काम कर रही थी और घटना के समय वह अकेली थी। तभी अज्ञात बदमाश इस गंभीर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटनास्थल पर पुलिस, एफएसएल टीम और क्राइम ब्रांच भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की जा रही है।

बताया जा रहा है कि महिला ने पैरों में चांदी के कड़े पहने हुए थे। इस दौरान महिला ने आरोपियों के साथ संघर्ष भी किया होगा, क्योंकि उनके शरीर पर चोटों के निशान हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वहीं इस घटना के बाद से गांव में भय का माहौल है।

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-