Breaking News

कर्ज से परेशान किसान और उसकी बेटी ने खाया जहर, दोनों की मौत

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (24 सितंबर, 2021)

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के सांपखेड़ा गांव कर्ज से परेशान बाप बेटी ने जहर खा लिया। इन दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक सापखेड़ा गांव के ही रहने वाले मृतक ईश्वर सिंह ने स्वयं सहायता समूह से लोन लेकर अपने एक साथी के साथ मिलकर गांव के पास चार बीघा जमीन लीज पर ली थी।

ईश्वर सिंह ने उस जमीन पर सब्जियों की खेती शुरू की थी। लेकिन जब सब्जी की फसल पूरी तरह तैयार हो गई, तो मृतक का उसके साथी गुड्डू खां के साथ विवाद होने लगा।

ईश्वर सिंह को खेत पर नहीं आने दिया गया। गुड्डू खां अकेले खेत से सब्जी तोड़कर बेच रहा था। जिसके चलते ईश्वर सिंह और उसका पूरा परिवार कर्ज से परेशान था। इसी के चलते पूरे परिवार ने जहर खाने का फ़ैसला किया।

कर्ज़ से परेशान ईश्वर सिंह (40) और उनकी बेटी खुशबू (16) ने जहर खा लिया। ईश्वर सिंह की पत्नी जब तक जहर खाती उसके पहले ही बेटा जहर की पुड़िया लेकर भाग गया, जिससे मां बेटे दोनों बच गए। लेकिन पिता-पुत्री जब तक अस्पताल पहुंचते उनकी मौत हो गई। मामले में कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।

Check Also

उत्तराखंड में 1 जुलाई से खत्म होगा मदरसा बोर्ड, नई अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था लागू; 452 मदरसे आएंगे नए प्राधिकरण के दायरे में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-