Breaking News

ब्रेकिंग :गोदाम में हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत, 4 घायल

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (23 सितंबर, 2021)

बेंगलुरु में एक विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। बेंगलुरू दक्षिण के पुलिस उपायुक्त हरीश पांडेय ने बताया, ‘‘ पंक्चर ठीक करने की एक दुकान के साथ बने एक परिवहन गोदाम में विस्फोट हुआ। तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग घायल हो गए हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि थारागुपेट इलाके में हुए विस्फोट के पीड़ितों की पहचान कर ली गयी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ ‘अस्थिर रसायन’ के कारण विस्फोट हुआ जो एक औद्योगिक खेप का हिस्सा था।

Check Also

काशीपुर :एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं और चिकित्सकों, उपकरणों की कमी पर भड़की कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल, दी सरकार को चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। काशीपुर के सरकारी अस्पताल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-