Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता बोले, मोदी लहर नहीं जितायेगी विधानसभा चुनाव, कांग्रेस के पास चुनाव जीतने की रणनीति

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (21 सितंबर 2021)

मोदी लहर नहीं जिता सकती विधानसभा चुनाव, मोदी लहर से लोकसभा चुनाव जीत सकते हैं लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए काम करना होगा। विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाना होगा।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा ने बीते रोज भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में जब यह बात कही तो आलाकमान को नागवार गुजरा। बाद में उन्हें अपने बयान पर सफाई देनी पड़ी। 

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने भाजपा कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग इस भ्रम में बिल्कुल भी ना रहे कि हम सब लोग सिर्फ मोदी लहर का इस्तेमाल कर चुनाव जीत सकते हैं। मोदी लहर में लोकसभा चुनाव जीतना आसान हो सकता है कि लेकिन हम सिर्फ उसपर ही निर्भर नहीं रह सकते हैं। हमें लोगों के पास असल में विकास कार्यों को लेकर जाना चाहिए।”

वहीं उन्होंने कांग्रेस को मजबूत भी बता दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को कम न समझें क्योंकि उनके नेता और कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। चुनाव जीतने के लिए उनकी अपनी रणनीति है। बीएस येदियुरप्पा ने आने वाले आगामी विधानसभा उपचुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी के नाम से लोकसभा चुनाव जीतना आसान है, लेकिन विधानसभा चुनाव नहीं। विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की हार गलत संदेश देगी। इसलिए, उपचुनाव भाजपा के लिए आसान नहीं है। कार्यकर्ताओं को इस धारणा के तहत नहीं होना चाहिए कि मोदी लहर उसे चुनाव जीतने में मदद करेगी। हमें दोनों सीटें जीतने और कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

Check Also

आखिर संसद का मौसम गड़बड़ क्यों ?वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल बता रहे पूरा हाल

🔊 Listen to this संसद के बजट सत्र का मौसम खराब हो रहा है। खासतौर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-