Breaking News

अजब-ग़ज़ब: मरने के 45 मिनट बाद महिला को डॉक्टरों ने ज़िंदा कर दिया

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (20 सितंबर, 2021)

हम बचपन से ही सुनते आए हैं कि जो चला गया वो लौट कर कभी वापस नहीं आता है। ये सच्चाई भी है कि अगर कोई इंसान इस धरती पर मर जाता है तो फिर वो वापस कभी लौट कर नहीं आता।

अमेरिका में एक ऐसा वाकया हुआ है जो किसी को भी चौंका सकता है। वहां एक महिला की मौत हो गई। डॉक्टर ने ही उसकी मौत की घोषणा की थी, मगर 45 मिनट बाद वो महिला फिर से ज़िंदा हो गई। ये घटना सबको हैरान कर रही है।

अमेरिका की रहने वाली कैथी को फिर से नई ज़िंदगी मिली है। वो अमेरिका के मेरीलैंड की रहने वाली है। दरअसल कैथी की बेटी प्रेग्नेंट थी। वो एक बच्चे को जन्म देने वाली थी। उसी समय कैथी को फोन आया कि बेटी की प्रसव पीड़ा शुरु हो चुकी है।

उस वक्त कैथी गोल्फ़ कोर्स में मौजूद थी। आनन-फानन में कैथी हॉस्पिटल पहुंच गई तभी उसे दिल का दौरा पड़ गया। ऐसे में कैथी को तुरंत इमरजेंसी रूम में ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, कैथी की पल्स नहीं मिल रही थी। डॉक्टर बेहद परेशान थे। लगभग 45 मिनट तक कैथी के ब्रेन में ऑक्सीजन नहीं गया। ऐसे में डॉक्टर ने कैथी को मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों की भाषा में कहें तो कैथी को क्लिनिकली डेड घोषित कर दिया गया। उधर कैथी की बेटी का सिज़ेरियन ऑपरेशन होने वाला था। डॉक्टर उसकी तैयारी कर रहे थे। इधर डॉक्टरों ने कमाल कर दिया। डॉक्टरों ने कैथी को फिर से ज़िंदा कर दिया। मरने के ठीक 45 मिनट बाद कैथी ज़िंदा हो गई। ये बात किसी चमत्कार से कम नहीं है। डॉक्टरों के अनुसार, कैथी पूरी तरह से ठीक हैं। उनके ब्रेन को भी कुछ नुकसान नहीं हुआ है।

Check Also

उत्तराखंड :कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव बनाए गए, काशीपुर से डॉ दीपिका गुड़िया,संदीप सहगल, इंदुमान को मिली महत्वपूर्ण जगह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 अगस्त 2026) देहरादून। लंबे इंतजार के बाद …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-