Breaking News

काशीपुर :बालाजी मंदिर में भजन संध्या के साथ गणेश महोत्सव संपन्न

@शब्द दूत ब्यूरो (20 सितंबर 2021)

काशीपुर । धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाली बालाजी पावन धाम कमेटी द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोरोना  गाइंडलाइन का पालन करते हुए  श्री बालाजी पावन धाम मंदिर पर गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर बरेली के सुप्रसिद्ध गायक डीके राजा और शुभम ने  सुंदर प्रस्तुति दी।   भजनों ने भक्तों  को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में  रॉकी टंडन ने सपत्नीक  पूजा में यजमान के रूप में शामिल हुये।  विशिष्ट अतिथि के रूप में कोतवाल गोविंद बल्लभ जोशी एसआई रविंद्र बिष्ट एसआई दीपक जोशी ने गणपति बाबा का आशीर्वाद लिया। 

बाद में गणपति बाबा की मूर्ति को बैंड बाजों के साथ नगर परिक्रमा करते हुए गिर गर्जिया मंदिर स्थित कोसी नदी में विसर्जन किया गया। सभी ने यह प्रार्थना की कि बाबा अपनी कृपा हम सब पर बनाए रखना अगले बरस जल्दी आना।

इस मौके पर मुकेश गिरी, मनोज कुमार, विपिन, विशेष, अंकित, सौरभ, अशोक, अनमोल, अंकित, अनुज, सुनील शर्मा, अभिषेक, योगेश जोशी, राकेश, सुनील कुमार, आकाश गर्ग आदि भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Check Also

काम की बात :उत्तराखंड में आज से शुरू हो रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ,मतदाता खुद भी ऐप डाउनलोड कर आनलाइन ऐसे भरें, लिंक देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-