Breaking News

अनसूया रथ डोली मंदिर में श्रद्धालुओं ने की परंपरागत पूजा अर्चना, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (20 सितंबर 2021)

चमोली(शशांक राणा) ।   गोपेश्वर के समीप मंडल घाटी में सती शिरोमणि माता अनसूया रथ डोली मंडल घाटी में अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर सती शिरोमणि माता अनसुया रथ डोली मंदिर में रविवार को विशेष पूजा आयोजित हुई। 

मंडल घाटी के मंडल गांव में मां अनसुया रथ डोली मंदिर प्रांगण में माता अनुसूया का दर्शन कर  लोगों ने सुख समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि आज ही के दिन सती शिरोमणि माता अनुसूया ने त्रिदेव ब्रह्मा विष्णु महेश को बालक रूप में अन्नप्राशन करवाया था। वर्तमान समय में भी समस्त मंडल घाटी इस परंपरा का निर्वहन करते आ रहे हैं। इस दौरान भक्तों ने मां अनुसूया वह तीनों देवों को नई अनाज का भोग लगाया और ककड़ी मुंगरी मक्का दूध अर्पित किया। समस्त भक्तों को प्रसाद के रूप में हरियाली वितरित की गई धार्मिक अनुष्ठान में कन्या पूजन कर उन्हें भोजन करवाया गया मंदिर में पहुंचे भक्तों ने माता अनसूया से सुख समृद्धि की मनोकामना की। 

सती शिरोमणि माता अनुसूया के मुख्य पुजारी डॉ प्रदीप सेमवाल ने बताया कि आज भी समस्त मंडल घाटी इस पौराणिक परंपरा की निर्वहन पूरे उत्साह के साथ करते आ रहे हैं। घाटी की महिलाओं ने मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन पहाड़ी परंपरा झूमेलो लगा कर माता अनसूया की पूजा अर्चना की। 

इस मौके पर माता अनसूया पुजारी वर्ग में डॉ प्रदीप सेमवाल  श्रीबल्लभ प्रसाद सेमवाल सचिन सेमवाल अंकित सेमवाल नवीन सेमवाल  रामप्रसाद सेमवाल  भगवती प्रसाद डिमरी, माता अनसूया ट्रस्ट समिति से  भगत सिंह बिष्ट देवेंद्र बर्त्वाल विनोद सिंह राणा आदि मौजूद थे। 

Check Also

आखिर संसद का मौसम गड़बड़ क्यों ?वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल बता रहे पूरा हाल

🔊 Listen to this संसद के बजट सत्र का मौसम खराब हो रहा है। खासतौर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-