Breaking News

गुजरात सीएमपद की दौड़ में पांच नाम, कोई 10वीं पास तो कोई रिटायर्ड प्रिंसिपल

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (12 सितंबर, 2021)

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद अब बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए नेता का चुनाव होगा। अगले मुख्यमंत्री के लिए केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के नामों पर विचार किया जा रहा है। ये दोनों पटेल या पाटीदार समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। इनके अलावा गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल और राज्य के कृषि मंत्री आरसी फालदू भी पटेल समुदाय से हैं। इनके नाम भी विजय रूपाणी के उत्तराधिकारी के रूप में चर्चा में हैं।

पटेल समुदाय से आने वाले मनसुख मंडाविया सौराष्ट्र क्षेत्र के भावनगर जिले के पलिताना तालुक के हनोल गांव के निवासी हैं। जबकि राजनीति में आने से पहले पुरषोत्तम रूपाला हाईस्कूल के प्रधानाचार्य रह चुके हैं। उन्होंने सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी से 1976 में बीएससी गुजरात विश्विवद्यालय से 1977 में बीएड किया है।

उत्तरी गुजरात से आने वाले गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल कड़वा पाटीदार-पटेल समुदाय से आते हैं। उन्हें जमीन से जुड़ा नेता माना जाता है। मुख्यमंत्री पद के एक और दावेदार आरसी फालदू कलावड़ से 1998 से लगातार विधायक चुने जाते रहे हैं और दसवीं पास हैं।

पीएम मोदी के बेहद करीबी माने जाने वाले नेता प्रफुल्ल खोड़ा पटेल के नाम की चर्चाएं भी तेज हैं। लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल हाल के दिनों में चर्चा में रहे हैं।

   

Check Also

आखिर संसद का मौसम गड़बड़ क्यों ?वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल बता रहे पूरा हाल

🔊 Listen to this संसद के बजट सत्र का मौसम खराब हो रहा है। खासतौर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-