Breaking News

बड़ी खबर :डिग्री कालेज में छात्र को गोली मारकर घायल किया, हमलावर फरार

@शब्द दूत ब्यूरो (10 सितंबर 2021)

रुड़की। बीएसएम डिग्री कालेज में तीन अज्ञात युवकों ने एक छात्र को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल छात्र को गंभीर अवस्था में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हमलावर मौके से फरार हो गये हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हमलावरों की पहचान कर रही है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनीष सैनी पुत्र सुरेश सैनी निवासी कृष्णानगर गली नंबर-4 रुड़की को कुछ लोगों ने गोली मार दी। घायल छात्र की जांघ में गोली लगी है। घायल भगवानपुर क्षेत्र स्थित कालेज एलएलबी कर रहा है। इस गोलीकांड के कारणों का अभी पता नहीं चला है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि फिलहाल विवाद के पीछे कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। छात्र के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।

 

   

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-