Breaking News

तालिबान के लिए चीन ने खोली अपनी तिजोरी, देगा 31 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (09 सितंबर, 2021)

अफगानिस्तान में नई केयरटेकर तालिबानी सरकार बनने के 24 घंटे के भीतर ही चीन ने उसकी मदद के लिए अपना खजाना खोल दिया है। चीन ने अफगानिस्तान की नई सरकार के लिए 31 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मदद का ऐलान किया है।

चीन ने दलील दी है कि वहां अराजकता खत्म करने और व्यवस्था बहाल करने के लिए ये मदद जरूरी है। मदद की पहली खेप में चीन अफगानिस्तान को अनाज, सर्दी का सामान, कोरोना के टीके और जरूरत की दवाएं देगा।

यह ऐलान चीन के विदेश मंत्री ने पकिस्तान की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में किया। इस बैठक में चीन, पाकिस्तान के अलावा ईरान, तजाकिस्तान, तुर्केमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने शिरकत की। इस बैठक में रूस ने भाग नहीं लिया।

   

Check Also

गदरपुर :अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण किया सीएम धामी ने, विधायक अरविंद पांडे के साथ लिया वाटर स्पोर्ट्स का आनंद, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 जून 2026) गदरपुर। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-