Breaking News

ब्रेकिंग : कर्नल अजय कोठियाल बने महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग में चौकीदार, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (7 सितंबर 2021)

देहरादून । आप के सीएम चेहरे कर्नल अजय कोठियाल को महिला एवं बाल विकास विभाग में चंपावत में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिली है। अपना नियुक्ति पत्र लेकर कर्नल कोठियाल आज सचिवालय पहुंचे और वहाँ मौजूद लोगों को मिठाई खिलाते हुये कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है।। कर्नल अजय कोठियाल को यह नियुक्ति ए स्क्वायर नामक आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से मिली है।

कर्नल अजय कोठियाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग में ए स्क़वायर कम्पनी के जरिये नौकरी के लिए आवेदन किया था जिस पर उन्हें चौकीदार यानी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए कंपनी ने नियुक्ति पत्र भेज दिया। नियुक्ति पत्र के मुताबिक उन्हें 8,475 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। 

   

Check Also

काशीपुर-रामनगर रोड निर्माण : भीषण गर्मी में ही क्यों बिछाई जा रही है डामर सड़क? जानिए तकनीकी वजह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-