Breaking News

तालिबान ने गर्भवती महिला पुलिसकर्मी को परिवार के सामने ही गोलियों से भून डाला

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (06 सितंबर, 2021)

तालिबान के सत्ता पर पकड़ कायम होते ही बर्बर हत्याओं के वाकये सामने आने लगे हैं। अफगानिस्तान के गोर प्रांत में तालिबान लड़ाकों ने एक महिला पुलिसकर्मी को उसके परिवार के सामने ही गोलियों से भून डाला।

एक अफगान पत्रकार ने जानकारी दी कि निगारा छह माह की गर्भवती थी, लेकिन तालिबान लड़ाकों ने उस पर जरा भी रहम नहीं दिखाया औऱ उसके पति और बच्चों के सामने उसे गोलियां मार दीं। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि महिला पुलिसकर्मी को तालिबान लड़ाकों ने गोली क्यों मारी।

यह वाकया ऐसे वक्त आया है, जब हेरात में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। इन महिलाओं की मांग थी कि युद्धग्रस्त अफगानिस्तान की नई तालिबान सरकार में महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया जाए। साथ ही महिलाओं के लिए पुरुषों के समान अधिकारों की मांग को लेकर भी इन महिलाओं ने आवाज बुलंद की थी।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तालिबान के भय के कारण महिलाओं के बीच बाजारों में हिजाब औऱ बुर्का खरीदने के लिए भीड़ उमड़ रही है। ऐसा ही वाकया 1990 के दशक में तालिबान के कब्जे के बाद देखने को मिला था। 

   

Check Also

बजट पर चर्चा :विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी, केन्द्रीय मंत्री का बड़ा आरोप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2024) संसद के दोनों सदनों में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-