Breaking News

काशीपुर :परिवर्तन यात्रा सत्ता के लिए नहीं, महंगाई से त्रस्त जनता को राहत देने के लिए है, कांग्रेस नेत्री अलका पाल बोली

@शब्द दूत ब्यूरो (3 सितंबर 2021)

काशीपुर- वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव अलका पाल ने कहा की कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा उत्तराखंड से भाजपा को उखाड़ फेंकेगी। 3 सितंबर से 6 सितंबर तक चलने वाली कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा उत्तराखंड में भाजपा के ताबूत की आखरी कील साबित होगी।

उन्होंने कहा कि कि भाजपा राज में जनता पूरे देश में त्रस्त हैं। लेकिन अंधेर नगरी, चौपट राजा वाली कहावत के कारण सत्ता में बैठे हुए लोगों को महंगाई दिखाई नहीं देती।  कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा केवल सत्ता पाने के लिए नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की जनता के हक- हकुकू की लड़ाई लड़ने की है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने कहा समय की मांग है कि अब इस हिटलर शाही सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया जाए। कभी नोटबंदी कभी जीएसटी और अब महंगाई- बेरोजगारी- भ्रष्टाचार का दानव देश और उत्तराखंड की जनता को छल रहा है। भाजपा सरकार में बैठे हुए लोग केवल घोषणाओं तक सीमित है, उत्तराखंड की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए तैयार है, और इसका आगाज कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा से आरंभ हो रहा है। 

   

Check Also

आखिर संसद का मौसम गड़बड़ क्यों ?वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल बता रहे पूरा हाल

🔊 Listen to this संसद के बजट सत्र का मौसम खराब हो रहा है। खासतौर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-