Breaking News

बीस साल चला युद्ध खत्म होने के बाद अमेरिकी सैनिकों का आखिरी दल अफगानिस्तान से रवाना

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (31 अगस्त, 2021)

अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों के अंतिम दल की विदाई की घोषणा कर दी है। तालिबान द्वारा देश पर नियंत्रण करने के बाद अमेरिकी सैनिकों की विदाई के साथ 20 साल के संघर्ष का समापन हुआ।

मध्य कमान के प्रमुख जनरल केनेथ मैकेंजी ने कहा, “मैं यहां अफगानिस्तान से अपनी वापसी पूरी होने और अमेरिकी नागरिकों को निकालने के लिए सैन्य मिशन की समाप्ति की घोषणा करने आया हूं।” मैकेंजी ने कहा कि एक बड़े सी-17 सैन्य परिवहन विमान ने काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से काबुल के समयानुसार आधी रात से एक मिनट पहले उड़ान भरी।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस साल की शुरुआत में अमेरिकी सेना की वापसी के लिए 31 अगस्त की समय सीमा तय की थी। अल-कायदा द्वारा अमेरिका पर 11 सितंबर, 2001 के हमलों के बाद 2001 में ही तालिबान को सत्ता से बेदखल करने के लिए अमेरिकी सैनिक नाटो गठबंधन के नेतृत्व में अफगानिस्तान आए थे।

   

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-