Breaking News

ऊधमसिंहनगर :आम आदमी पार्टी ने लगाये पोस्टर, पुलिस ने उतरवा कर थाने में जमा कराये

@शब्द दूत ब्यूरो (26 अगस्त 2021)

केलाखेड़ा । प्रदेश में इन दिनों आम आदमी पार्टी द्वारा लगाये एक पोस्टर को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस पोस्टर में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भाजपा सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी और आप के नेता कर्नल अजय कोठियाल के बीच तुलना की गई है। भाजपा ने इस पोस्टर पर कड़ी आपत्ति जताई है। प्रदेश में कुछ जगहों पर पोस्टर लगाने वालों की गिरफ्तारी की बात आप नेता कर्नल अजय कोठियाल द्वारा कही जा रही है। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि पोस्टर में मेरा चेहरा है मुझे गिरफ्तार करो।

इधर केलाखेड़ा में हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुये जरनैल सिंह काली ने भी ये पोस्टर लगवाये हैं जिन्हें पुलिस ने उतरवा कर थाने में जमा करवा लिया है। आप नेता जरनैल सिंह काली ने पुलिस की इस कार्रवाई को सरकार के इशारे पर बताते हुए इसका विरोध किया है।

   

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-