Breaking News

जसपुर बिग ब्रेकिंग :दोहरे हत्याकांड से सनसनी,मृतक दोनों मां बेटी रास्ते पर मिले लहूलुहान शव, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (17 अगस्त 2021)

जसपुर । यहाँ निकटवर्ती ग्राम भोगपुर में मां बेटी दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। मृतक दोनों महिलायें हैं। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई है।

जानकारी के मुताबिक जसपुर कोतवाली के ग्राम भोगपुर बड़ियोवाला मार्ग पर आज सुबह दो महिलाओं के खून से लथपथ शव पाये गये। दोनों की धारदार हथियारों से निर्ममता से हत्या की गई है।   दिन निकलते ही इस दोहरे हत्याकांड से  पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।  पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुट गई है

दोनों महिलायें मां और बेटी हैं।  माँ का नाम जीत कौर (60 वर्ष) बेटी परमजीत कौर (29 वर्ष) है।  दोनों माँ बेटी ग्राम भोगपुर की रहने वाली है। एस पी काशीपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी मोके पर पहुँच कर जांच में पता चला कि माँ बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। उधर इस दोहरे हत्याकांड से यहाँ लोगों में रोष व्याप्त है। 

   

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-