Breaking News

बड़ी खबर :ट्विटर ने अनलॉक किये राहुल गांधी समेत सभी नेताओं के एकाउंट,कांग्रेस ने भारत के लोगों की जीत बताया

नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2021)

ट्विटर ने कांग्रेस के सभी नेताओं के एकाउंट अनलॉक कर दिये हैं। बता दें कि राहुल गांधी समेत देश के तमाम बड़े कांग्रेस नेताओं के ट्विटर एकाउंट लॉक कर दिये गये थे। जिसको लेकर कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र का अपमान बताया था। यही नहीं कांग्रेस ने भाजपा को इसके लिए घेरा था।

उधर ट्विटर के कांग्रेसी नेताओं के एकाउंट लॉक होने के बाद भारत में इसके एम डी मनीष माहेश्वरी का भारत से यू एस ए में तबादला कर दिया था। उसके बाद से कांग्रेस के बड़े नेताओं के एकाउंट अनलॉक होने को मनीष माहेश्वरी के तबादले से जोडा जा रहा है।

कांग्रेस के सोशल मीडिया के चेयरमैन रोहन गुप्ता ने इसे भारत के लोगों की जीत बताया है। 

     

Check Also

काशीपुर में स्विफ्ट कार से हथियारों का जखीरा बरामद, एस टी एफ की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) काशीपुर । स्पेशल टास्क फोर्स …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-