Breaking News

गजब :ज़हरीले सांप के डसने से गुस्साए शख्स ने सांप को ही काटकर मार डाला

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (13 अगस्त, 2021)

ओडिशा में मनुष्य के बदला लेने का हैरान कर देने वाले मामला सामने आया है। ओडिशा के जाजपुर जिले के एक सुदूर गांव में 45 साल के एक शख्स ने कथित तौर पर सांप को काटकर मार डाला क्योंकि सांप ने पहले उसे काट लिया था।

दरअसल दनागड़ी प्रखंड के अंतर्गत सालिजंगा पंचायत के गंभारीपटिया गांव के रहने वाले किशोर बद्रा रात को अपने खेत से काम करके लौट थे। इस दौरान एक सांप ने उनके पैर में काट लिया। बद्रा सांप को पकड़ने में कामयाब रहे और बदला लेने के उद्देश्य से उन्होंने सांप को काट-काटकर मार डाला। 

कुछ लोगों ने बद्रा को अस्पताल जाने की सलाह दी, लेकिन उसने अस्पताल जाने से मना कर दिया और इसके बजाय उसी रात एक पारंपरिक नीम हकीम के पास गया। संयोगवश सांप के काटने पर बद्रा पर कोई असर नहीं हुआ है।

 

Check Also

तिरंगा यात्रा के दौरान धूप और उमस से बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, करीब दो दर्जन अस्पताल पहुंचीं; बेहोश होकर सड़क पर गिरी, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

🔊 Listen to this धूप और उमस के बीच छात्राओं को काफी देर तक पैदल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-