Breaking News

जंतर मंतर हेट स्पीच केस: भाजपा नेता अश्वनी उपाध्याय समेत छह को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (10 अगस्त, 2021)

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुस्लिम विरोधी नारेबाजी और भड़काऊ टिप्पणी के मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा अश्वनी उपाध्याय समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों में विनोद शर्मा, दीपक सिंह, दीपक, विनीत क्रांति, प्रीत सिंह शामिल हैं। प्रीत सिंह सेव इंडिया फाउंडेशन का निदेशक है। इसी के बैनर तले भारत छोड़ो आंदोलन नाम का कार्यक्रम जंतर-मंतर पर किया गया था। बता दें कि जंतर-मंतर पर अश्विनी उपाध्याय के कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने अभद्र आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां की थी। 

जंतर मंतर पर हुई हेट स्पीच में अभी चार लोग दिल्ली पुलिस के रडार पर हैं। इनमें उत्तम मालिक, विनीत क्रांति, पिंकी भैया और अश्विनी उपाध्याय, जो कि इस प्रदर्शन के आयोजक थे, शामिल हैं। इन सभी की तलाश की जा रही है.

देश की राजधानी दिल्‍ली के जंतर-मंतर इलाके में एक ‘मार्च’ में कथित तौर पर सांप्रदायिक नारे लगाए गए। कथित तौर पर इस ‘मार्च’ का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस का कहना है कि उसकी इजाजत के बिना इस मार्च को आयोजित किया गया था।

बताया जाता है कि यह मार्च, सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्‍याय की ओर से आयोजित किया गया था। वैसे उपाध्‍याय का कहना है कि उन्‍हें वीडियो के बारे में जानकारी नहीं है। केवल पांच या छह लोग ही नारे लगा रहे थे। उन्‍होंने कहा कि ऐसे नारे नहीं लगाए जाने चाहिए थे।

 

Check Also

आखिर संसद का मौसम गड़बड़ क्यों ?वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल बता रहे पूरा हाल

🔊 Listen to this संसद के बजट सत्र का मौसम खराब हो रहा है। खासतौर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-