Breaking News

महिला हॉकी खिलाड़ी टेटे के घर की तस्वीरें हुईं वायरल, लोगों के मुंह से निकली आह

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (6 अगस्त, 2021)

अब तक भी शायद ही कोई भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों को उनके नाम से जानता होगा। लेकिन, आज पूरा देश इन लड़कियों के जज्बे को सलाम कर रहा है और उन्हें पहचान भी रहा है। अब हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। भले ही भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओंलंपिक में इतिहास रचने से चूक गईं हों, लेकिन इस स्तर तक उनका पहुंचना ही देश के लिए किसी सम्मान से कम नहीं है।

लोग अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके लिए गर्व महसूस कर रहे हैं और उनके जज्बे का सम्मान कर रहे हैं। लेकिन, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर जब महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी के घर की तस्वीरें वायरल हुईं, तो ये देखकर लोगों का दिल टूट गया।

सोशल मीडिया पर जब लोगों ने सलीमा टेटे के घर की ये तस्वीरें देखीं तो वो हैरान रह गए। और कहने लगे की देश को सम्मान दिलाने वाले प्लेयर के घर की ऐसी हालत कैसे हो सकती हैं। एक यूजर ने तो पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा- सर, देखो, ओलम्पिक में देश का मान बढ़ाने वाली लडकी का महल।’ बता दें कि, टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम पदक से चूक गई।

 

Check Also

काशीपुर में स्विफ्ट कार से हथियारों का जखीरा बरामद, एस टी एफ की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) काशीपुर । स्पेशल टास्क फोर्स …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-