Breaking News

काशीपुर :प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन वितरित किया भाजपा नेता आशीष गुप्ता ने

@शब्द दूत ब्यूरो (6 अगस्त 2021)

काशीपुर । भाजपा के वरिष्ठ नेता आशीष गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने के बाद लोगों की सोच में बदलाव आया है।

आशीष गुप्ता आज यहाँ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन वितरण के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी कहते थे कि सरकार की ओर से गरीबों के लिए चला एक रुपया बिचौलियों के भ्रष्टाचार की वजह से पन्द्रह पैसे रह जाता है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सीधे गरीब तक पहुंचाने का अपना संकल्प पूरा किया है। भाजपा नेता आशीष गुप्ता ने कहा कि आज कोई भी गरीब सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रह सकता है। उन्होंने कहा कि आज देश में कोई भी भूखा नहीं है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा खिलेंद्र चौधरी ग्रामीण मंडल महामंत्री भाजपा अर्जुन, आदि मौजूद थे।

 

Check Also

काशीपुर में स्विफ्ट कार से हथियारों का जखीरा बरामद, एस टी एफ की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) काशीपुर । स्पेशल टास्क फोर्स …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-