Breaking News

अल्मोड़ा से हल्द्वानी के बीच चलेगा हेलीकॉप्टर, केंद्र ने दी अनुमति

@शब्द दूत ब्यूरो (5 अगस्त, 2021)

अब अल्मोड़ा से हल्द्वानी के बीच का सफर कुछ ही मिनटों में पूरा हो जाएगा। केंद्र सरकार ने अल्मोड़ा-हल्द्वानी-पिथौरागढ़ हेली सेवा शुरू करने को अनुमति दे दी है। वहीं, केंद्र ने पंतनगर-पिथौरागढ़ के बीच हेली सेवा को भी हरी झंडी दिखा दी है।

उड़ान योजना के तहत अल्मोड़ा, चिन्यालीसौड़, धारचूला, गोचर, हल्द्वानी, हरिद्वार, जोशीमठ, मसूरी, नैनीताल, नई टिहरी, रामनगर, सहस्रधारा, श्रीनगर से हेली सेवा को मंजूरी मिली हुई है, लेकिन अभी केवल देहरादून-श्रीनगर गौचर हवाई सेवा ही संचालित हो रही है।

देहरादून-चिन्यालीसौड़ हेली सेवा बंद हो चुकी है। चूंकि, उड़ान योजना के तहत पर्वतीय इलाकों में डबल इंजन हेली सेवा संचालित हो सकती है, इसलिए हेली सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा सिंगल इंजन हेलीकाप्टर उपलब्ध कराना हेली सेवा बंद होने का कारण रहा।

अब प्रदेश सरकार ने सिंगल इंजन हेलीकाप्टर के जरिये हेली सेवा शुरू करने का अनुरोध किया। जिस पर केंद्र ने फिलहाल दो स्थानों के लिए मंजूरी दे दी है। जल्द ही यहां हेलीकॉप्टर संचालन शुरू हो जाएगा।

 

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-