Breaking News

ब्रेकिंग : मिजोरम के साथ लगी सीमा पर गोलीबारी में असम के 6 पुलिसकर्मियों की मौत

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (26 जुलाई, 2021)

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया है कि विवादित असम-मिजोरम सीमा पर हुई ताजा हिंसा में असम के छह पुलिसकर्मी अधिकारी मारे गए। असम के कछार जिले और मिजोरम के कोलासिब जिले के सीमावर्ती इलाके से गोलीबारी और सरकारी वाहनों पर हमले की खबरें हैं।

बता दें कि असम-मिजोरम बॉर्डर पर आज हिंसा भड़क उठी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की शिलांग में पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के सभी मुख्‍यमंत्रियों के साथ मुलाकात के दो दिन बाद हिंसा की यह खबरें आई हैं। बॉर्डर एरिया पर फायरिंग की खबरें मिली हैं, इसके साथ ही सरकारी वाहनों पर हमला किए जाने की भी खबरें सामने आई हैं।

दोनों राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों ने इस मसले पर ट्वीट करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री को टैग किया है। एक वीडियो, जिसमें लोगों को लाठियों से लैस देखा जा सकता है, ट्वीट करते हुए मिजोरम के जोरामथांगा ने मामले में गृह मंत्री शाह के दखल की मांग की है। उन्‍होंने लिखा-इसे तुरंत ही रोका जाना चाहिए।’

मिजोरम के तीन जिले आईजोल, कोलासिब और मामित, असम के कोचर, हेलकांडी और करीममंग जिलों के साथ 164.6 किमी लंबी इंटर स्‍टेट बॉर्डर शेयर करते हैं। वर्षों से सीमा के ‘विवादित माने जाने वाले इस क्षेत्र में झड़पें होती आई हैं और दोनों पक्षों के निवासियों ने एक-दूसरे पर घुसपैठ का आरोप लगाया है।

ऐसी आखिरी घटना जून माह में रिपोर्ट की गई थी जब दोनों राज्‍यों के सुरक्षा बलों ने एक-दूसरे पर घुसपैठ का आरोप लगाया था. मिजोरम के अलावा असम का मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के साथ भी सीमा विवाद है।

Check Also

उत्तराखंड में 1 जुलाई से खत्म होगा मदरसा बोर्ड, नई अल्पसंख्यक शिक्षा व्यवस्था लागू; 452 मदरसे आएंगे नए प्राधिकरण के दायरे में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जून 2026) देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-