Breaking News

रूद्रपुर :मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने गृह जनपद पहुंचे धामी का हुआ भव्य स्वागत

@शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई, 2021)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज रुद्रपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री कार से गांधी पार्क पहुंचे और यहां से रोड शो शुरू हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा। पुष्प वर्षा के साथ आतिशबाजी भी की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया।

रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, यतिश्वरानंद, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह, पूर्व सांसद बलराज पासी, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, भाजयुमो अध्यक्ष कुंदन लटवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान अलग-अलग मार्गों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया। हालांकि इस दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल की कई बार भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर धज्जियां भी उड़ाई।

रोड शो के समापन के बाद मुख्यमंत्री ने रुद्रपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर कलेक्ट्रेट के सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर आयोजित आयोजित बैठक की अध्यक्षता की,जिसमें जिले के सभी विभागों के आला अधिकारी मौजूद थे। सीएम की समीक्षा बैठक में जिले के सभी विधायक और दोनों कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज आज पंतनगर विश्वविद्यालय के एनेक्सी अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे और कल 24 जुलाई को मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पंतनगर से विधानसभा किच्छा,सितारगंज और नानकमत्ता में कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए खटीमा के लिए रवाना हो जाएंगे।

Check Also

बजट पर चर्चा :विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी, केन्द्रीय मंत्री का बड़ा आरोप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2024) संसद के दोनों सदनों में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-