@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (21 जुलाई, 2021)
दिल्ली सरकार ने जंतर मंतर पर किसानों को धरना प्रदर्शन की इजाजत दे दी है। दिल्ली सरकार ने इसके लिए औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। 22 जुलाई से लेकर 9 अगस्त तक सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संयुक्त किसान मोर्चा के अधिकतम 200 प्रदर्शनकारी किसानों को धरना प्रदर्शन की इजाजत दी गई है। धरना प्रदर्शन के दौरान कोरोना नियमों का पालन करना होगा।
बता दें कि दिल्ली में इस समय आपदा प्रबंधन कानून लागू है जिसके चलते हैं डीडीएमए के दिशा निर्देश के तहत कोई जमावड़ा नहीं हो सकता। लेकिन किसानों के आंदोलन के लिए दिल्ली सरकार ने दिशा निर्देशों में संशोधन किया और इजाज़त दे दी।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के साथ बातचीत करके किसानों को जंतर मंतर तक ले जाया जाएगा। करीब 200 के आसपास किसान बसों से जंतर मंतर जाएंगे। पुलिस निगरानी में बसें जंतर मंतर पहुंचेंगी। जंतर-मंतर पर उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से बैठाया जाएगा। जंतर मंतर पर सुरक्षा के इंतजाम किये जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की 5-5 कंपनियां तैनात रहेंगी। सभी किसानों के पहचान पत्र चेक करने के बाद अंदर जाने दिया जाएगा।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal





