Breaking News

पर्यावरणविद् स्व सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया जाये, अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (17 जुलाई 2021)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिखकर उत्तराखंड की महान विभूति तथा विश्व प्रसिद्ध पर्यावरणविद् स्व सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग की है।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राष्ट्र निर्माण में स्व सुंदरलाल बहुगुणा के योगदान से भारत सहित पूरा विश्व परिचित है। 94 वर्ष का उनका पूरा जीवन देश समाज व मानवता की भलाई के लिए समर्पित रहा है। जब पूरी दुनिया पर्यावरण के शोषण में लगी थी तब स्व बहुगुणा ने पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाकर देश और दुनिया को आगाह किया। ऐसी महान विभूति और कर्मयोगी पुरूष को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न दिया जाना चाहिए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज जब हम देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं तो इस मौके पर दिल्ली सरकार भारत सरकार से स्व सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न की उपाधि से विभूषित करने की मांग करती है। श्री केजरीवाल ने कहा कि स्व बहुगुणा को सम्मानित करने से सम्मान का भी सम्मान होगा। 

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-