Breaking News

ब्रेकिंग :उत्तराखंड की तरह कर्नाटक में भी सीएम येदियुरप्पा देंगे इस्तीफा?

@शब्द दूत ब्यूरो (17 जुलाई 2021)

नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं। इसको लेकर कई अटकलें लगाई जा रहीं हैं। बताया जा रहा है इसके पीछे उनकी खराब सेहत और बढ़ती उम्र बताई जा रही है।

हालांकि येदियुरप्पा ने इस बात से इनकार कर दिया है। उन्होंने इस्तीफे की अफवाहों को खारिज कर दिया है। साथ ही कहा कि यह बिल्कुल सच नहीं है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो बढ़ती उम्र और खराब सेहत की वजह से अब उनका मुख्यमंत्री बने रहना संभव नहीं है।

बीते रोज पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उन्होंने बढ़ती उम्र और खराब सेहत का हवाला देते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी। आज उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी से मुलाकात की। यहां भी येदियुरप्पा ने अपनी बात दोहराई। बताया जा रहा है कि जल्द ही वह शीर्ष नेतृत्व इस पर फैसला लेगा।

 

Check Also

काशीपुर :एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं और चिकित्सकों, उपकरणों की कमी पर भड़की कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल, दी सरकार को चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। काशीपुर के सरकारी अस्पताल …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-