Breaking News

उत्तराखंड :पर्यावरण को समर्पित हरेला हमारी सांस्कृतिक परम्परा व सुख समृद्धि का प्रतीक, सीएम धामी ने दी हरेले पर शुभकामनाएं

देहरादून । मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण को समर्पित ‘‘हरेला‘‘ पर्व उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक परम्परा, सुख-समृद्धि व जागरूकता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पर्यावरण बचाने की संस्कृति की ऐसी सुंदर झलक देवभूमि उत्तराखंड में ही दिखती है। प्रकृति को महत्व देने की हमारी परम्परा रही है।  मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों से कहा कि हमें अपनी परम्पराओं एवं परिवेश को बढ़ावा देना होगा। साथ ही आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा व वातावरण मिल सके, इसके लिए सबको पौधरोपण व पर्यावरण संरक्षण की ओर ध्यान देना होगा।

Check Also

सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-