Breaking News

उत्तराखंड :रोडवेज इंप्लाइज सयुंक्त मोर्चा ने आज मध्य रात्रि से आहूत कार्य बहिष्कार किया स्थगित

देहरादून । रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा आज मध्य रात्रि से आहूत कार्य बहिष्कार परिवहन निगम प्रबंधन के साथ हुई वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया है। 

रोडवेज संयुक्त मोर्चा के नेता कैलाश पांडे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रबंधन व रोडवेज कर्मचारी नेताओं के बीच वार्ता हुई जिसमें दोनों ओर से सकारात्मक रूख दिखाया गया। रोडवेज कर्मचारियों की सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। वार्ता में कर्मचारियों के पक्ष में फैसले लिये गये। 

उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन संयोजक संयुक्त मोर्चा के महामंत्री अशोक चौधरी ने सभी कर्मचारियों का इस आंदोलन में सहयोग देने के लिए सभी का आभार जताया। 

 

Check Also

सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-