Breaking News

उत्तराखंड :सीएम धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपे मकान

@शब्द दूत ब्यूरो (14 जुलाई 2021)

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत आयोजित आवास कब्जा स्थानान्तरण कार्यक्रम में 10 लाभार्थियों को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित आवास कब्जा प्रदान किया।

इस योजना के तहत 240 ई.डब्ल्यू.एस लाभार्थियों को आवास कब्जे दिए जाने हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री आवास योजना से अनेक जरूरतमंद लोगों के घर का सपना पूरा हो रहा है। राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले आवासों के कार्यों में तेजी लाई जायेगी।

उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि आमवाला, तरला, सहस्त्रधारा रोड़ में ई.डब्ल्यू.एस के लिए कुल 240 आवास बनाये गये हैं। जिसमें 15 ब्लॉक्स एवं 30 पार्किंग बनाई गई है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मेयर  सुनील उनियाल गामा, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण पी.सी. दुमका एवं सभी लाभार्थी मौजूद थे।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-