Breaking News

फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट के साथ उत्तराखंड पहुंच रहे हैं पर्यटक

@शब्द दूत ब्यूरो (14 जुलाई, 2021)

कोरोना का असर कम होने के बाद विभिन्न राज्यों के पर्यटक बड़ी संख्या में फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट के साथ दून पहुंच रहे हैं। आशारोड़ी चेकपोस्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम में ऐसे 25 यात्रियों को पकड़ा। टीम ने सभी की आरटीपीसीआर और एंटीजन जांच की। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि दोबारा ऐसा किया तो उनके खिलाफ आपदा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

आशारोड़ी चेकपोस्ट पर तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रभारी डॉ. एक्यू अंसारी ने बताया कि सरकार की ओर से छूट दिए जाने के बाद बड़ी संख्या में यात्री उत्तराखंड की ओर रुख कर रहे हैं। इसमें हरियाणा, नई दिल्ली, राजस्थान जैसे राज्यों के यात्रियों की संख्या ज्यादा है, लेकिन कई ऐसे यात्री भी हैं जो फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेकर आ रहे हैं।

डॉ. अंसारी ने बताया कि जब 25 यात्रियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट को स्कैन किया गया तो पता चला कि रिपोर्ट फर्जी है। सभी यात्रियों की दोबारा आरटीपीसीआर जांच करने के बाद उन्हें दून में प्रवेश की अनुमति दी गई।

नोडल अधिकारी डॉ. अंसारी के मुताबिक यात्रियों द्वारा मुहैया कराई गई आरटीपीसीआर को स्कैन करने पर पता चला कि एक ही एसआरएफ आईडी पर कई लोगों को फर्जी रिपोर्ट जारी कर दी गई है। जबकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रावधानों के मुताबिक एक एसआरएफ आईडी पर सिर्फ एक ही व्यक्ति को रिपोर्ट जारी की जा सकती है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब यात्रियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट को स्कैन किया और फर्जीवाड़ा उजागर हुआ तो लाइन में खड़े कई यात्रियों ने अपनी फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट फाड़ डाली। अधिकारियों ने जब फाड़कर फेंके गए कागजों की जांच की तो पता चला कि वह फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी यात्रियों की दोबारा जांच की।

Check Also

एस आई आर नोटिस से घबराने की जरूरत नहीं, पात्र मतदाता का नाम हर हाल में रहेगा: एडीएम नैनीताल विवेक राय से संपादक विनोद भगत ने की खास बातचीत देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @विनोद भगत नैनीताल। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाताओं को …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-