Breaking News

वैक्सीन लगवाइए और एक प्लेट छोले भटूरे मुफ्त में खाइये, स्ट्रीट वेंडर की पेशकश

@शब्द दूत ब्यूरो (14 जुलाई 2021)

चंडीगढ़ । यहां सेक्टर – 29 में एक स्ट्रीट वेंडर लोगों को मुफ्त में एक प्लेट छोले-भटूरे खिलाने की पेशकश कर कई लोगों को अब तक छोले-भटूरे खिला चुका है। स्ट्रीट वेंडर उन लोगों को मुफ्त छोले-भटूरे खिला रहा है जो वैक्सीन लगवा कर आये हैं। 

स्ट्रीट वेंडर के इस प्रयास को पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सराहा है। स्ट्रीट वेंडर का कहना है कि वह टीकाकरण बढ़ाने के लिए ऐसा कर रहा है। प्रशासक बदनौर ने इस स्ट्रीट वेंडर का पोस्ट अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर कर लिया, ताकि लोग कम से कम एक स्ट्रीट वेंडर के जज्बे को देखकर ही टीकाकरण के लिए आगे आएं और कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं।

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-