Breaking News

उत्तराखण्ड में भारी बारिश का कहर, टिहरी में डोबरा चांठी पुल पर आया मलबा

@शब्द दूत ब्यूरो (12 जुलाई, 2021)

उत्तराखण्ड में मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित होती दिख रही है। पिछले दो-तीन दिन से उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। फिलहाल मौसम विभाग अगले पांच दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 11 और 12 जुलाई को उत्तराखण्ड में ऑरेंज अलर्ट था और 13, 14 और 15 जुलाई को येलो अलर्ट रहेगा। यानि अगले पांच दिनों तक राज्य में लगातार भारी बरसात होने के आसार हैं।

तेज बारिश से टिहरी झील के ऊपर बने डोबरा चांठी पुल पर भारी मलबा आ गया है। जिसके चलते यहां पर लंबा जाम लगा हुआ है। मलबा आने के कारण सड़क बंद हो गई है। जिससे लंबगांव से ऋषिकेश और ऋषिकेश से प्रताप नगर आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस जाम में बड़ी संख्या में लोगों फंसे हुए है। खबर लिखने तक मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी व पीएमजीएसवाई के अधिकारी सड़क खोलने का प्रयास कर रहे थे

Check Also

काशीपुर-रामनगर रोड निर्माण : भीषण गर्मी में ही क्यों बिछाई जा रही है डामर सड़क? जानिए तकनीकी वजह

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 जून 2026) काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-